Ranchi: बुधवार को राज्य में सांकेतिक हड़ताल कर ओपीडी व अन्य स्वास्थ्य सेवा ठप करने के बाद आईएमए और झासा ने सरकारी को खुली चुनौती दी है. हड़ताल के बाद देर शाम आईएमए व झासा की संयुक्त बैठक हुई. बैठक के बाद आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि हमें चैंबर ऑफ कॉमर्स, हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन, एएचपीआई और ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन मिला है. इन एसोसिएशन के भी सदस्य बैठक में शामिल हुए थे. बैठक में डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 12 मार्च तक का समय दिया जाएगा. फिर भी सरकार का रवैया यहीं रहा, तो वे 13 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे. इसे पढ़ें-हॉकी">https://lagatar.in/hockey-jharkhand-released-sports-calendar-for-the-year-2023/">हॉकी
झारखंड ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए खेल कैलेंडर
झारखंड ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए खेल कैलेंडर [wpse_comments_template]
झारखंड ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए खेल कैलेंडर
5 मार्च को निकालेंगे कैंडल मार्च
इससे पहले आईएमए के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में सुधार कर 50 बेड से कम वाले अस्पतालों को इससे अलग करने और जिन जिलों में चिकित्सकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया है वहां दोषियों को चिन्हिंत कर त्वरित कार्रवाई करने की अपील करेंगे. डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि 5 मार्च को सरकार के विरोध में पूरे राज्य में कैंडल मार्च निकाला जाएगा. राजधानी में कैंडल मार्च रिम्स से निकालकर आईएमए भवन तक पहुंचेगा. फिर यहां प्रेसवार्ता कर आगे की रणनीति से अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हॉकी">https://lagatar.in/hockey-jharkhand-released-sports-calendar-for-the-year-2023/">हॉकीझारखंड ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए खेल कैलेंडर [wpse_comments_template]
Leave a Comment