Search

JSSC CGL में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से, छात्रों के प्रदर्शन की संभावना, प्रशासन अलर्ट

Shubham Kishor Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2023 में सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2,231 हैं. खबर है कि इन उम्मीदवारों का आज यानि 16 से 20 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन किया जाएगा. डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन JSSC के चाय बागान नामकोम स्थित कार्यालय में किया जाना है.  डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया दो शिफ़्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़ के साथ सभी प्रमाणपत्रों की ओरिजनल और सेल्फ़ अटेस्टेड फ़ोटोकॉपी ले जानी होगी.

छात्र JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं

जानकारी के अनुसार आज सोमवार 16 दिसंबर को ही राज्य की विभिन्न जिलों से आंदोलन करने के लिए छात्र JSSC कार्यालय पहुंचेंगे. छात्र JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. प्रशासन ने छात्रों से प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा है प्रदर्शन में शामिल छात्रों को चिन्हित करके नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.

पहले दिन 450 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

बताया गया है कि आज 450 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा. जिसके लिए आयोग और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. छात्रों को प्रदर्शन को देखते हुए JSSC कार्यालय जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. कार्यालय परिसर भी छावनी में तब्दील है. वज्र वाहन, वाटर कैनन से लेकर 2500 जवान मौके पर तैनात किए गए है.

पुलिस प्रशासन अलर्ट

छात्र आंदोलन और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन को लेकर प्रशासन अलर्ट है. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन वाले छात्रों के पहचान के लिए आयोग द्वारा जारी रॉल नंबर और पहचान पत्र मिलान करने के बाद ही उम्मीदवारों को JSSC के कार्यालय में जाने दिया जाएगा. प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए है कि किसी भी स्थिति में कोई भी आंदोलनकारी छात्र JSSC कार्यालय के पास नहीं पहुंच सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp