Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉक्यूमेंट्री मानहानि केस : दिल्ली HC ने BBC ब्रिटेन और भारत को नोटिस जारी किया

NewDelhi :  दिल्ली हाईकोर्ट ने आज सोमवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) और बीबीसी इंडिया को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर किया गया है. जिसको लेकर एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बीबीसी पर पीएम मोदी की छवि खराब करने को लेकर मानहानि का केस किया था. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने गुजरात के गैर सरकार संगठन ‘जस्टिस फॉर ट्रायल’ की ओर से दायर मुकदमे पर जवाब देने को कहा है.  मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 15 सितंबर की तारीख तय की है. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-will-interrogate-dinesh-gop-for-eight-days-court-gives-permission/">BREAKING

: दिनेश गोप से आठ दिनों तक पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट ने दी इजाजत)

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने भारत तथा न्यायपालिक और उसके पूरे तंत्र की ‘मानहानि’ की 

एनजीओ द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि बीबीसी (भारत) स्थानीय संचालन कार्यालय है और बीबीसी (ब्रिटेन) ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ जारी किया, जिसके दो भाग हैं. एनजीओ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के संबंध में दायर किया गया है, जिसने भारत तथा न्यायपालिक समेत उसके पूरे तंत्र की ‘मानहानि’ की है. उन्होंने दलील दी कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म में प्रधानमंत्री पर आक्षेप भी लगाया गया है. वादी की तरफ से यह दलील दी गयी है कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म मानहानिजनक आरोप लगाती है और देश की प्रतिष्ठा पर दाग लगाती है. इसे भी पढ़ें : दिनेश">https://lagatar.in/nia-will-extract-secrets-from-dinesh-gop-sought-remand-from-the-court/">दिनेश

गोप से राज उगलवायेगी NIA, कोर्ट से 15 दिनों की मांगी रिमांड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही