Search

 
 
 

रांची में आदिवासियत विषय पर डॉक्यूमेंट्री व वर्कशॉप, देश-विदेश के प्रतिभागी शामिल

अखाड़ा, रांची और औराविल फिल्म इंस्टिट्यूट की ओर से “आदिवासियत” विषय पर 24 दिवसीय डॉक्यूमेंट्री रिट्रीट और कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया, जिसनें देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं
 

Ranchi : अखाड़ा, रांची और औराविल फिल्म इंस्टिट्यूट की ओर से “आदिवासियत” विषय पर 24 दिवसीय डॉक्यूमेंट्री रिट्रीट और कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया, जिसनें देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं.

 

Uploaded Image

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी जीवन-दर्शन, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को समझना और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत करना है. कार्यशाला का संचालन बिज्जू टोप्पो और ऋभु लाहा के संयोजन में हुआ. 

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने मुंडा, उरांव और असुर समुदायों के साथ संवाद किया गया. साथ ही लुपुंगपाठ, बरपाठ, डूम्बरपाठ, जोकीपोखर और टूटुवापानी जैसे क्षेत्रों का दौरा कर जनजीवन का अध्ययन किया गया.इस दौरान जल, जंगल, जमीन, विस्थापन और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही विभिन्न डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन और लोककथा सत्र भी आयोजित किए गए.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम का समापन आज 1 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में आयोजित प्रदर्शनी के साथ होगा,  जिसमें कार्यशाला के अनुभव और तैयार सामग्री प्रस्तुत की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही