Search

 
 
 

सीए जयपुरियार के यहां से बरामद दस्तावेजों से बढ़ सकती है कुछ शीर्ष व्यक्तियों की परेशानी

 
Ranchi : सीए शिव शंकर जयपुरियार के यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी, झारखंड के कुछ शीर्ष व्यक्तियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त को ईडी ने अवैध खनन और मनरेगा घोटाले के सिलसिले में प्रेम प्रकाश और शिव शंकर जयपुरियार के यहां छापेमारी की थी. विश्‍वसनीय सूत्रों की मानें तो छापेमारी के दौरान एजेंसी को कुछ महत्‍वपूर्ण दस्तावेज म‍िले हैं, जिनमें कुछ ऐसे लोगों के निवेश और संपत्ति का ब्योरा है, जो पहले से ही एजेंसी की जांच के दायरे में हैं. ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये अघोषित संपत्ति है, जो गलत तरीके से अर्जित की गई है. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-case-compensation-of-10-lakhs-cm-seeks-report-from-dgp-soon/">अंकिता

हत्याकांड: 10 लाख का मुआवजा, सीएम ने डीजीपी से जल्द मांगी रिपोर्ट

ईडी करेगी पूछताछ

बरामद दस्‍तावेजों के आधार पर ईडी सीए को पूछताछ के लिए फि‍र से तलब कर सकती है. ईडी का मानना ​​है कि शिव शंकर जयपुरियार के यहां से बरामद दस्‍तावेज और खुलासे से मनी लॉन्ड्रिंग की कई गुमशुदगी की कड़ियां जुड़ेगी. यही कारण है कि शिव शंकर जयपुरियार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में एक राजनीतिक दल से जुड़े रहे. वह कई राजनेताओं को भी सेवा प्रदान करते हैं. शिव शंकर जयपुरियार का कार्यालय रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में है. इसे भी पढ़ें : सियासी">https://lagatar.in/amidst-political-turmoil-cm-hemant-soren-cabinet-ministers-reached-their-respective-departments-settled-pending-files/">सियासी

घमासान के बीच CM हेमंत सोरेन व कैबिनेट मंत्री पहुंचे अपने-अपने विभाग, लंबित फाइलों को निपटाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही