Ranchi: ऊर्जा विभाग ने एक मुश्त जमा योजना लागू किया है. यह योजना अगले तीन महीने तक चलेगा. जिन ग्रामीण और शहरी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली का लोड 5 केवी तक है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. सिंचाई कार्य से जुड़े निजी बिजली उपभोक्ताओं को भी इसका फायदा मिलेगा. यह योजना 31 दिसंबर 2022 तक के बकाए बिजली बिल पर लागू होगा. बकाए बिजली बिल की राशि से ब्याज माफी के बाद बची राशि को 5 किश्तों में जमा करने की बाध्यता होगी. उपभोक्ताओं को मूल राशि जमा करने के लिए विभाग के साथ समझौता करना होगा. अगर उपभोक्ता समझौते के मुताबिक, किश्तों की राशि जमा नहीं करते हैं तो उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा. जिन उपभोक्ताओं की बिजली बकाए राशि के कारण काटी गई है वे भी इसका लाभ उठा सकते हैं. योजना किसी भी एफआईआर बिल या पैनाल्टी बिल पर लागू नहीं होगा. उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में आवेदन लेकर इसका फायदा उठा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ghatshila-college-changed-its-decision/">शुभम
संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन [wpse_comments_template]
संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन [wpse_comments_template]
Leave a Comment