Search

 
 
 

पलामू में दबंगई : विशेष जाति के लोगों का रास्ता रोका, चापानल से पानी लेने पर भी लगाई रोक

 
Chhatarpur (Palamu) : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर में विशेष जाति वर्ग के लोगों का पोस्टर लगाकर रास्ता रोका गया है. साथ ही चापानल से भी उन्हें पानी भरने से रोक दिया गया. वहीं जाति विशेष की महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पोस्टर को उखाड़ कर फेंक दिया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मदनपुर में विशेष जाति वर्ग की बस्ती के बाहर अटल क्लिनिक के पास एक पेड़ पर पोस्टर लगाया गया था. पोस्टर में विशेष जाति वर्ग के लोगों को रास्ते पर चलने से मना किया गया. साथ ही रास्ते पर कांटे भी रख दिए गए थे. इस दौरान चापाकल से पानी भरने से भी उन्हें मना किया गया. जिस इलाके में पोस्टर लगाया गया था, उस रास्ते से विशेष जाति की महिलाएं शौच के लिए गुजरती हैं. पोस्टर लगाने के बाद गुरुवार की सुबह महिलाएं शौच के लिए जा रही थी. आरोप है कि इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों की तरफ से उनपर पत्थरबाजी और मारपीट की गई. ग्रामीणों का आरोप है कि एक लड़की और एक महिला की उनलोगों ने पिटाई भी की. घायल महिला और लड़की का अस्पताल में इलाज करवाया गया है. बताया गया कि दिवंगत लोगों की बनी स्मृति पट पर जय भीम का नारा लिख दिया गया था. इससे गांव का एक वर्ग नाराज हो गया. मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई. भरी पंचायत में विशेष जाति के लोगों ने माफी भी मांगी थी. इसके बावजूद पोस्टर लगाया गया और महिलाओं के साथ मारपीट की गई है. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले में छतरपुर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है. छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में कुछ विवाद था. आपस में लोगों ने मिल बैठकर समझौता भी किया था. पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही