Lagatar Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का दावा किया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों देश इस पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन नहीं करने की अपील की है.
ट्रंप के ऐलान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एनर्जी सीजफायर के ऐलान की जानकारी उनके लिए भी नई थी. जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस एनर्जी सीजफायर के लिए सहमत होता है, तो यूक्रेन भी इसके लिए सहमत होगा.
I just spoke with @MarkJCarney, @alexstubb, and @SecGenNATO Mark Rutte. We discussed the energy ceasefire announced by President Trump. Ukraine supports the ceasefire, and it is important that Russia support it as well. We are awaiting details from the American side. For our part, Ukraine always FULLY supports steps toward de-escalation, the protection of lives, and the decisions needed to end the war and guarantee lasting peace. Thank you!
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) October 11, 2026
इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि अगर मॉस्को यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है.
इससे पहले शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को अब एक नए राष्ट्रपति की जरूरत है. ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया और अमेरिका में डीजल की कीमतों के लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.