Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोनाल्ड  ट्रंप ने बराक ओबामा पर हल्ला बोला, कहा, ईरान के साथ सबसे खराब परमाणु समझौता किया

व्हाइट हाउस द्वारा जारी किये गये एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा अब तक किये गये सबसे खराब समझौतों में से एक ईरान परमाणु समझौता था, जिसे बराक हुसैन ओबामा और ओबामा प्रशासन के नौसिखियों द्वारा तैयार किया गया था.
Advertisement
Advertisement

 Wahington :   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हल्ला बोला. आरोप लगाया कि ओबामा के कार्यकाल में ईरान के साथ किया गया परमाणु समझौता अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब समझौतों में से एक है.

 

व्हाइट हाउस द्वारा जारी किये गये एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा अब तक किये गये सबसे खराब समझौतों में से एक ईरान परमाणु समझौता था, जिसे बराक हुसैन ओबामा और ओबामा प्रशासन के नौसिखियों द्वारा तैयार किया गया था.

 

कहा गया कि इस समझौते से ईरान के लिए परमाणु हथियार विकसित करने का एक सीधा रास्ता खुल गया.  एक और खबर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर आयी है. अमेरिका और ईरान ने शुरुआती समझौते के तहत 30 दिनों के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति जताई है.  

 

वाशिंगटन पोस्ट ने  यह खबर एक राजनयिक के हवाले से दी है. वाशिंगटन पोस्ट  नेएक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका-ईरान के प्रारंभिक शांति समझौते में परमाणु वार्ता को बाद की तारीख तक स्थगित करने का प्रावधान किया गया है.

 

अखबार के अनुसार, अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए दोनों पक्ष 60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. फॉक्स न्यूज ने  भी इस संबंध में खबर दी है.उसने सूत्रों के हवाले से कहा कि  अमेरिका-ईरान ढांचागत समझौता 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है.

 

वार्ताकार अभी होर्मुज जलडमरूमध्य और तेहरान के परमाणु भंडार से संबंधित मसले  पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अभी भी समझौते पर मुहर नहीं लगी है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही