Search

 
 
 

डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को सरेंडर करेंगे, जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की कोशिश का है आरोप

 
Washington : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में गुरुवार को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर सोमवार रात लिखा, क्या आप भरोसा कर सकते हैं? मैं गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को जॉर्जिया के अटलांटा जाऊंगा.                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप  के वकीलों ने अटलांटा में अभियोजकों से मुलाकात की

ट्रंप की इस घोषणा से कुछ ही घंटे पहले उनके वकीलों ने अटलांटा में अभियोजकों से मुलाकात कर उनकी रिहाई के लिए जमानत के विवरण पर चर्चा की थी. फुल्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी फानी विलिस, ट्रंप के बचाव पक्ष के वकीलों और न्यायाधीश ने जमानत संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिसके अनुसार पूर्व राष्ट्रपति मामले के अन्य प्रतिवादियों, गवाहों या पीड़ितों को सोशल मीडिया समेत किसी भी माध्यम से डरा-धमका नहीं सकते.

जमानत की राशि दो लाख अमेरिकी डॉलर तय की गयी

इस समझौते के अनुसार जमानत की राशि दो लाख अमेरिकी डॉलर तय की गयी है. ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. जॉर्जिया मामले में आत्मसमर्पण करने पर यह अप्रैल के बाद से उनकी चौथी गिरफ्तारी होगी. ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में काफी आगे हैं. यह दूसरी बार है, जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही