Washington/Beijing : चीन यात्रा पर गये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंट अपने बयानों से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं. उन्होंने शी जिनपिंग को महान देश का महान नेता करार दिया है.
VIDEO | Beijing, China: US President Donald Trump said, "Thank you again, President Xi, for this beautiful welcome. And tonight, it is my honour to extend an invitation to you and Madam Peng to visit us at the White House this September 24th. And we look forward to it."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
(Source:… pic.twitter.com/aTcmNleURE
ट्रंप ने स्वागत समारोह की तारीफ करते हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और चीन की सेना असाधारण और बेमिसाल कहा. कहा कि उनके मन में चीन के प्रति बहुत सम्मान है.
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंट जिनपिंग की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा, जिनपिंग उनका दोस्त है. इतना ही नहीं ट्रंप ने एलान किया कि चीनी राष्ट्रपति 24 सितंबर को व्हाइट हाउस(अमेरिका) के मेहमान बनेंगे
बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में ओपनिंग रिमार्क्स के दौरान ट्रंप ने जिनपिंग की तारीफों के पुल बांधे. राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी से मुखातिब होते हुए कहा, आप एक महान नेता हैं. मैं सबको कहता हूं कि आप महान नेता हैं. जब मैं यह कहता हूं तो कुछ लोग पसंद नहीं करते, लेकिन मैं फिर भी कह रहा हूं. क्योंकि यही सच है.
जानकारों का कहना है कि ट्रंप की यह तारीफ वास्तव में कूटनीतिक रणनीति है. यह न तो सच्ची दोस्ती है या चीन की तारीफ. कहा गया है कि ट्रंप हमेशा पर्सनल केमिस्ट्री और चापलूसी कर दूसरे नेताओं से बेहतर डील निकालने की कवायद करते हैं.
पिछले एक साल पर नजर डालें तो ट्रंप ने चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर कई मौकों पर तल्ख हमले किये हैं. इसका कारण टैरिफ और फेंटेनाइल संकट को बताया गया है. ट्रंप आरोप लगा चुके हैं कि चीन अमेरिका में नशीली दवाओं के रसायनों की आपूर्ति करता है.
दरअसल फरवरी 2025 में ट्रंप ने फेंटेनाइल पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया और बाद में 20फीसदी तक बढ़ा दिया, आरोप लगाया था कि चीन जानबूझकर अमेरिकियों को नशीली दवाओं के जाल में फंसा रहा है. इस कारण रोज सैकड़ों मौतें हो रही हैं.
जान लें कि फेंटेनाइल एक अत्यधिक शक्तिशाली सिंथेटिक (कृत्रिम) ओपिओइड एनाल्जेसिक है, जो मॉर्फिन से 100 गुना और हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली है. इतना ही नहीं 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार चीन को कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराया था..
उन्होंने इसका चाइना वायरस (वुहान वायरस) नामकरण किया था. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में ट्रंप चीन से कृषि उत्पादों की खरीदारी, फेंटेनाइल पर सख्ती, rare earths का निर्यात और ईरान युद्ध में हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रखने जैसी चीजें मनवाना चाहते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे
Leave a Comment