Search

 
 
 

साल में एक बार करें रक्तदान, खून की नहीं रहेगी कमी : महेंद्र गुप्ता

 
Latehar: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मनिका नगर इकाई के एसएफएस, रेडक्रॉस सोसाइटी व भारतीय स्टेट बैक के संयुक्त तत्वावधान में डिग्री कॉलेज, मनिका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, सचिव जावेद अख्तर,अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार, जिला परिषद बलवंत सिंह व नगर मंत्री सौरभ भारती ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकलल्प नहीं है. रक्तदान कर ही इसे संग्रह किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में मात्र एक बार रक्तदान करना शुरू कर देगा तो उसी दिन से किसी की जान रक्त के अभाव से नहीं जाएगी. तीसरा रक्तदान कर रहे नगर मंत्री सौरभ भारती ने कहा कि अगर मेरे रक्त से किसी की जान बचती है तो इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए क्या हो सकता है. जीवन का पहला रक्तदान कर रही छात्रा रुचि प्रिया व छात्र कार्तिक कुमार ने कहा कि उन्हें रक्तदान कर अच्छा लगा. इस शिविर के आयोजन में पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, पूर्वी जिला परिषद सनपतिया देवी एवं अपग्रेडेड हाई स्कूल कोपे के शिक्षक गोविंद पासवान ने सराहनीय योगदान दिया. शिविर में सौरभ भारती, रिशु गुप्ता, कार्तिक कुमार, प्रिंस कुमार, निर्मल कुमार ,अक्षय कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमारी, रिचा कुमारी, रुचि प्रिया व सविता कुमारी ने रक्तदान किया. इसे भी पढ़ें-हल्का">https://lagatar.in/ed-team-took-light-worker-bhanu-pratap-to-8-5-acres-of-land-in-bariatu/">हल्का

कर्मी भानू प्रताप को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर लेकर पहुंची ईडी की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही