Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्म कपड़े करें दान, ताकि बच सके गरीबों की जान

Chouparan : ‘गर्म कपड़े करें दान, ताकि बच सके गरीबों की जान’ इस श्लोगन के साथ चौपारण प्रखंड के ताजपुर मस्जिद के सामने सामाजिक कार्यकर्ताओं ने `पुण्य का द्वार` कपड़ा बैंक खोला. यह बैंक जीटी रोड के किनारे फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन पिलर नंबर-36 के पास खोला गया है. इस संबंध में समाजसेवी अजय पासवान ने बताया कि इस कपड़ा बैंक में जो कपड़े जमा होते हैं, उसे गरीबों व असहाय लोगों के बीच बांट दिया जाता है या वे लोग स्वतः भी ले जाते हैं. उन्होंने आमजनों से अपील भी की है कि लोग अपने पुराने कपड़े यहां दान करें, ताकि उनके दान दिए गए कपड़े किसी गरीब के काम आ सके. उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग सामर्थ्यवान हैं, वे लोग अपने कपड़े भी दे सकते हैं, ताकि इस ठंड में गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की जान बच सके. इस पावन कार्य में बैजू गहलौत, दीपक बादल, अमित सिंह, रवि कमल, शेखर गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा, शंकर, सुमन, पंकज वर्णवाल, शुभम कुमार पासवान, अमित कुमार, पवन कुमार, नरेश सिंह, छोटू पासवान, दिनेश स्वर्णकार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग है. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही