Search

 
 
 

भाजपा से नहीं डरना है, देश को बचाना हैः खरगे

 
Ranchi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को जामताड़ा और खिजरी में चुनावी सभा को संबोधित किये. इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा से डरना नहीं है. यो लोग समाज को तोड़ने की साजिश में लगे हुए हैं. हम सभी को एक होकर देश को बचाना है. कांग्रेस ने आइआइटी, एक्मस, इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाया. कांग्रेस ने ही देश को संविधान दिया जिस पर ये लोग सियासत कर रहे हैं.

10 लाख युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. गरीब, किसान व मजदूर के इलाज के लिए 15 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा होगा. मंईंयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर से हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे. हर परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. उन्होंने 20 नवंबर को इंडि गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kirit-somaiya-files-complaint-against-maulana-nomani-in-election-commission-alleging-hate-speech/">भाजपा

नेता किरीट सोमैया ने की मौलाना नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही