Search

‘वैलेंटाइन डे’ नहीं मनाएं, पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अर्पित करें श्रद्धांजलि : चंद्रप्रकाश जैन

Hazaribagh : हजारीबाग के समाजसेवी चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि 14 फरवरी की दोपहर तीन बजे हजारीबाग के शहीद स्मारक स्थल में पुलवामा में शहीद हुए 45 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. उन्होंने सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने हजारीबाग समेत देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को प्रेम दिवस यानि ``वैलेंटाइन डे`` नहीं मनाएं, बल्कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में जहां लोग प्यार के नशे में डूबे हुए अपने प्यार का इजहार करने में लगे हैं, वहीं भारत में उन शहीदों को याद भी किया जाए, जो 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे. चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि देश पर हुए इस भीषण और कायराना हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस आतंकी हमले ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया. 14 फरवरी आतंकी हमले की चौथी बरसी है, पूरा देश अपने जांबाज सैनिकों की शहादत को नमन करे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-swadeshi-jagran-manch-honored-lalu-kujur-known-as-bloodman/">चाईबासा

: स्वदेशी जागरण मंच ने ”ब्लडमैन” के नाम से प्रख्यात लालू कुजुर को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp