Search

 
 
 

लातेहार: जंगल में छिपा कर रखा गया चौखट जब्त

 
Latehar: वन विभाग की टीम ने बालुभांग पंचायत के डाकादिरी जंगल में अवैध रूप से छिपा कर रखे करम प्रजाति की लकड़ी के चौखट जब्त किये. इसकी बाजार मूल्य लगभग 70 हजार रुपये है. वनरक्षी मंगल सिंह ने बताया कि बालूमाथ प्रभारी रेंजर नंद कुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी के करमाटांड, जावाबार जंगल से तस्करों द्वारा काफी संख्या में करम के चिरान किये हुए बोटा लाकर डाकादिरी के जंगल में छिपा कर रखा गया है. इसे पास के जिला में ले जाकर बेचने की तैयारी थी. सूचना मिलते ही प्रभारी रेंजर के निर्देश पर एक छापामारी टीम का कठन कर छापेमारी की गयी. यहां करम प्रजाति लकड़ी के बोटा बरामद किया गया. अभियान में वनरक्षी मंगल सिंह, दिलीप उरांव, संतोष उरांव, सहीत अन्य कर्मी शामिल थे. मालूम हो की प्रखंड के इंदुआ, सिरिसमात, रेवडाही, बेसरा, शिबला, करमा गडगोमा, नावाडिह, राजगुरू सहित अन्य जंगलों से लगातार पेड़ों की कटाई जारी है. इसे रोकने में वन विभाग अक्षम साबित हो रही है. एक ओर करोड़ों रूपये की लागत से पौधारोपण किया जा रहा था तो दूसरी ओर हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है. जारी रहने से पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें - कृष्ण">https://lagatar.in/shahi-eidgah-dispute-case-eligible-for-hearing/">कृष्ण

जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद मामला सुनवाई योग्य: कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही