Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीडीसी कंपनी को टर्मिनेट करने के बाद भी रांची शहर में नहीं सुधरा डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन

Ranchi (Vikash Kumar) : सीडीसी कंपनी को टर्मिनेट करने के बाद भी शहर में डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन नहीं सुधरा है. राजधानी के विभिन्न मोहल्लों में कूड़े-कचरे का अंबार देखने को मिलता है. क्योंकि स्थानीय लोगों के घरों से कूड़ा उठाव की प्रक्रिया नगर निगम के द्वारा समय पर नहीं की जा रही है. कई मोहल्लों में घरों से कूड़ा उठाव नहीं हो पा रहा है, क्योंकि मोहल्ले में प्रतिदिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं. बताते चलें कि निगम के द्वारा 228 गाड़ियों से शहर में डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन होता है. आबादी के हिसाब से गाड़ियां कम होने की वजह से नियमित कूड़े का उठाव नहीं हो पाता है.

मोहल्लों में कई दिनों तक कूड़ा उठाव नहीं हो पा रहा

राजधानी के कोकर, बरियातू, कांटा टोली के अलावा कई मोहल्लों में कई- कई दिनों तक कूड़ा उठाव नहीं हो पा रहा है. जिस वजह से लोग अपने घरों का कूड़ा आसपास के इलाकों में जमा करते हैं, जिससे गंदगी का अंबार लग रहा है और कई बीमारियों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है. स्थानीय निवासी सुमित ने बताया कि पहले प्रतिदिन नगर निगम की गाड़ी डोर टू डोर कूड़ा घरों से उठाकर ले जाती थी. लेकिन कुछ महीनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां कई- कई दिनों तक नहीं पहुंच रही हैं. जिस वजह से मोहल्ले के लोग घरों के आसपास ही कूड़ा फेंक रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई बार तो मोहल्ले में कूड़ा फेंकने को लेकर आपस में लोगों को झगड़ते देखा गया है, क्योंकि कुछ लोग घर के सामने ही कूड़ा फेंक कर जमा कर रहे हैं.

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या काफी कम

वहीं इसको लेकर हमने जब नगर निगम के वार्ड पार्षद ओमप्रकाश से बात की, तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या काफी कम है. कई मोहल्लों में 10 गाड़ियों की जगह मात्र 7 गाड़ियां चल रही हैं. इसीलिए लोगों के घरों पर कूड़ा उठाने वाले वाहन समय पर नहीं जा पाते हैं. बताते चलें कि सीडीसी तीसरी कंपनी थी, जिसको कूड़ा उठाव को लेकर अनियमितता बरतने पर निगम ने टर्मिनेट किया था और कूड़े उठाव का जिम्मा खुद लिया था. मगर अब भी नियमित तौर पर शहर में कूड़े का उठाव नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें -  साइट">https://lagatar.in/ngt-fined-the-member-secretary-of-the-state-pollution-control-board-for-not-sending-the-site-visit-report/">साइट

विजिट की रिपोर्ट नहीं भेजी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव पर एनजीटी ने लगाया जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही