Search

 
 
 

नीतीश के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, लालू के बयान से बिहार का सियासी पारा बढ़ा

 
Patna :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बयान से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. लालू ने नीतीश कुमार को दोबारा मौका देने वाले पर कहा कि अब आयेंगे तो देखेंगे. उनके ‘‘दरवाजे हमेशा खुले’’ ही रहते हैं. इससे पहले दोनों नेताओं को बिहार विधानसभा परिसर में गर्मजोशी से हाथ मिलाते देखा गया था, जहां लालू राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों मनोज झा और संजय यादव के नामांकन दाखिल करने के समय उनका मनोबल बढ़ाने गये थे. बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में राजद व कांग्रेस के साथ वाले महागठबंधन से छोड़कर कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गये.

लालू जी आपके दरवाजे पर अलीगढ़ का मशहूर ताला लगा दिया गया : नीरज कुमार

लालू के नीतीश कुमार के लिए हमेशा दरवाजा खुले रहने वाले बयान के बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रया दी है. नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी कहते हैं कि दरवाजे अब भी खुले हैं. उन्हें मालूम होना चाहिए कि दरवाजे पर अलीगढ़ का मशहूर ताला लगा दिया गया है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब भी राजद ने हमारे साथ सत्ता साझा की है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही