Search

 
 
 

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

अक्षय तृतीया के अवसर पर आज रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. कपाट  खुलने के साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2026 की चारधाम का शुभारंभ हो गया.
 

Dehradun : अक्षय तृतीया के अवसर पर आज रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. कपाट  खुलने के साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2026 की चारधाम का शुभारंभ हो गया.

 

यमुनोत्री धाम के कपाट  आज विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ   खोल दिये गये. दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर (शुभ मुहूर्त) कपाट खोले गये. कपाट खुलने के साथ ही   आगामी छह माह तक देश-विदेश के श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. 

 

अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा शुरू की गयी. परंपरा के अनुसार शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई.

 

मां यमुना को विदाई देते समय पूरा यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा. श्रद्धालु मां यमुना के जयकारे लगाते रहे. खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची. यहां  हवन-पूजन और विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराये गये.

 

इसके बाद शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिये गये.  भारी संख्या में श्रद्धालु इस क्षण के साक्षी बने. जानकारी के अनुसार  रुद्रप्रयाग जिले स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को, जबकि चमोली जिले स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोले जायेंगे.

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. इस पावन क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

 

उन्होंने कहा कि श्री गंगोत्री धाम में प्रथम पूजा संकल्प लेकर प्रधानमंत्री जी के नाम से संपन्न हुई. मुख्य सेवक के रूप में मां गंगा के श्रीचरणों में शीश नवाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही