Search

 
 
 

झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी- केंद्रीय मंत्री मेघवाल

 
Dhanbad : केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा  झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए यहां डलब इंजन की सरकार जरूरी है. यदि झारखंड में डलब इंजन की सरकार बनी, तो राज्य में कोयला चोरी रुकेगी और कायले का उत्पादन बढ़ने के साथ ही प्रदूषण पर भी रोक लगेगी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक व प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाग लेने बुधवार को धनबाद पहुंचे मेघवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. सम्मेलन का आयोजन अग्रसेन भवन में हुआ. उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी एजेंडा गुड गवर्नेन्स और विकास होता है. क्योंकि पार्टी सुशासन में विश्वास रखती है और विकास को प्राथमिकता देती है. जिस राज्य में भी डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है. गुड गवर्नेन्स भी तेजी से आता है. इसलिए झारडंड वासियों को अगर सही मायने में राज्य का संपूर्ण विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले फंड का दूसरे दलों के मुख्यमंत्री अपने नाम से योजना चलाने के लिए डायवर्सन शुरू कर देते हैं. झारखंड में यही हो रहा है. यहां की गठबंधन सरकार केंद्र से मिलने वाली पेंशन की सारी योजनाओं को बंद कर मंईयां सम्मान योजना ले आई. यह गवर्नेंस मॉडल नहीं है.गवर्नेंस मॉडल का मतलब जो सारी योजनाएं चल रही हैं, वह चलें. राज्य सरकार ने जो नई योजनाएं शुरू की है, उसके लिए पहले सही रूप में वित्तीय पबंधन होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड को फंड देने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है. भाजपा की गोगो दीदी योजना के संबंध में कहा कि इस योजना में फंड का डायवर्सन नहीं होगा. योजना के लिए सरकार पहले प्रॉपर तरीके से फंड की व्यवस्था करेगी. फिलहाल इस योजना के लिए फॉर्म भराया जा रहा है. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champais-appeal-to-the-youth-said-come-together-create-a-new-jharkhand/">चंपाई

की युवाओं से की अपील, कहा – आइये, साथ मिल कर बनाएं “नया झारखंड”
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही