Ranchi: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद आरती सिंह ने कहा, महिला मोर्चा अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी. केंद्र और राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी. सभी क्षेत्रों में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं. प्रधानमंत्री के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है. महिलाएं आज देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही है. इस दौरान देश की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती भी प्रदेश कार्यालय में मनाई गई. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. कहा कि आरती सिंह के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाएं बेहतर काम कर डबल इंजन की सरकार बनाएंगी. मंच संचालन डॉक्टर सीमा सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/coal-businessman-abhishek-srivastava-murder-case-ranchi-police-takes-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-on-remand/">कोयला
कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर [wpse_comments_template]
कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर [wpse_comments_template]
Leave a Comment