Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बनेगी डबल इंजन की सरकार : हिमंत बिश्व शर्मा

Ranchi : असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा ने कहा है कि देश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी. सब मिलकर झारखंड के कल्याण के लिए, झारखंड की अस्मिता के लिए और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे. वे शनिवार को तमाड़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने तमाड़ की जनता को मोबाइल के स्पीकर से ही संबोधित किया. इसकी वजह यह रही कि उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए चुनावी सभा में बोकारो से हेलीकॉप्टर से तमाड़ आना था पर मौसम खराब होने के कारण नहीं आ सके. बाद में उन्होंने मोबाइल स्पीकर से जनसभा को संबोधित किया.

देश के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा नेता हैं अर्जुन मुंडा

हिमंत ने कहा कि अर्जुन मुंडा देश के आदिवासी समाज के सबसे बड़ा नेता हैं. खूंटी के लिए तो काम करते ही हैं, असम सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समाज का कल्याण करते हैं. देश के आदिवासियों के कल्याण के लिए अर्जुन मुंडा को जीतना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंत्री के पीए के घर से ईडी को 35 करोड़ रुपए मिलता है तो आप समझ सकते हैं कि मंत्री के घर में कितना कैश मिलेगा. अर्जुन मुंडा जीत कर आएंगे तो मंत्री बनेंगे. उसके बाद झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी.

बंग्लादेशी घुसैपठियों पर भी बोले

हिमंत ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी आदिवासी इलाकों में घुसकर आदिवासी बहनों से शादी करते हैं और उसके बाद आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं. झारखंड में जितना कन्वर्जन चल रहा है, उनके खिलाफ भी हमें आवाज उठाने की जरूरत है.

ये चुनाव हमारे लिए नकारात्मक सोच वाले से लड़ाई है : सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि ये चुनाव हमारे लिए नकारात्मक सोच वाले से लड़ाई है. समाज को तोड़ने वाली शक्ति के खिलाफ है. ये चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है, देश कौन चलाएगा और देश को प्रगति पथ पर कौन ले जाएगा, इसका चुनाव है. फूल छाप और एनडीए को वोट देने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह घर-घर के लोग जानते हैं. इंडी गठबंधन को वोट देने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह कोई नहीं जानता. बारात तैयार है, दुल्हा कौन बनेगा, ये कोई नहीं जानता. कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. झामुमो और कांग्रेस झारखंड में आदिवासी और जनजातीय समाज को बढ़ने नहीं देना चाहती. इंडी के जो प्रत्याशी हैं, वह 13 तारीख के बाद कहीं नहीं दिखने वाले. सुदेश ने कहा कि कालीचरण मुंडा भी तमाड़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं पर उनकी एक भी निशानी यहां नहीं है. उन्होंने विधायक रहते कोई काम नहीं किया. एक परिवार में जन्म लेने का मतलब सिर्फ प्रधानमंत्री बनना है, वहीं झारखंड में सोरेन परिवार में जन्म लेने वाला सीएम बनेगा, यह तय मान लिया गया है. यह परंपरा भाजपा में नहीं है. यहां चाय बेचने वाला पीएम बन जाता है.

राज्य में चल रहा है लूट का धंधा : अर्जुन

अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड और देश में जो राजनीति चल रही है, जिस तरीके से झारखंड को लूटा जा रहा है और मंत्री के पीएस के नौकर के घर से करोड़ों नगद मिल रहे हैं, तो मंत्री का क्या हाल है और बाकी मंत्रियों का क्या हाल है, यह सहज समझा जा सकता है. इस हालत के लिए झारखंड बना था क्या? ये लुटेरों की जमात है. इन लुटेरों से झारखंड और देश को भी बचाना है. राज्य में लूट का धंधा चल रहा है, यह धंधा बंद होना चाहिए. इसके लिए तमाम लोगों को विकास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, हर घर में मुस्कान होनी चाहिए. मोदी सरकार एफआरए नियम लागू करने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-huge-amount-of-cash-recovered-from-a-car-in-ranchis-assembly-police-station-area/">BREAKING

: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही