Search

 
 
 

डबल मर्डर केस : रांची पुलिस के हाथ अब भी खाली, अपराधियों का नहीं मिल पाया सुराग

 
Ranchi :  जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनकनगर में 21 फरवरी को बिरसा उरांव और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी थी. घटना के तीन दिन बीत चुके हैं. लेकिन रांची पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला पाया है. इस मामले की जांच के दौरान में रांची पुलिस ने कई लोगों से पुछताछ की. लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. हत्याकांड को सुलझाने में लगी पुलिस मारे गये बिरसा के दुश्मनों के पूरी लिस्ट खंगाल रही है. बिरसा का अपनी पहली और दूसरी पत्नी से विवाद था. इतना ही नहीं उसने तीन हत्याएं भी की थी. पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आयी है कि बिरसा ने अपनी पहली पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.

रांची का शातिर अपराधी था बिरसा

गोलीबारी में मारा गया बिरसा रांची का शातिर अपराधी था. बिरसा ने तीन लोगों की हत्या की थी. जबकि पहली और दूसरी पत्नी को मारपीट कर घर से भी भगा दिया था. ऐसे में पुलिस की जांच की दिशा जो लोग बिरसा के हाथों मारे गये थे, उनके परिजनों की ओर भी जा रही है. मामले में पूछताछ करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिये गए सभी लोग ऐसे हैं, जो कभी न कभी बिरसा के हाथों प्रताड़ित हुए हैं. बिरसा की पहली पत्नी से भी थाने में पूछताछ की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

जनकनगर में बिरसा और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की 21 फरवरी की रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. बिरसा अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता था. झोपड़ीनुमा घर में पति-पत्नी दोनों साथ रहते थे. बुधवार शाम साढ़े सात बजे बिरसा घर के बाहर किचन में कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था. वहीं पत्नी भीतर कमरे में थी. बिरसा के झोपड़ीनुमा घर के सामने खुली जगह है. दो अपराधी पैदल चलकर आये और बिरसा के घर में घुसकर पहले उसके सिर पर गोली दाग दी. जिससे बिरसा जमीन पर गिर गया. गोली की आवाज सुनकर पत्नी जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो अपराधियों ने कमरे के दरवाजे के पास ही उसे गोली मार दी. उसके जमीन पर गिरने के बाद दोनों अपराधियों ने ताबड़तोड़ पति और पत्नी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. करीब आठ राउंड फायरिंग की. जिसमें पति और पत्नी को सात गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जसलोक अस्पताल ले गयी, जहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही