Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में डबल मर्डर, टांगी से काटकर दंपती की हत्या

Gumla : पालकोट थाना क्षेत्र की डहूपानी पंचायत के बाजरा गांव में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. रविवार को दिन के तीन बजे के करीब राजू खड़िया (45 वर्ष) और उसकी पत्नी आशा देवी (40 वर्ष ) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना को अंजाम राजू के चचेरे भाई लियुस खड़िया ने दिया है. हत्या करने के बाद लियुस गांव से फरार है. लियुस ने तीस साल पहले राजू की मां की भी हत्या कर दी थी.

जेल से बाहर आया था लियुस खड़िया

जानकारी के अनुसार, लियुस हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था. यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

26 साल से चंडीगढ़ में रह रहा था राजू

मृतक राजू खड़िया 26 सालों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था. वह छह दिन पहले ही गांव आया था. राजू खड़ियालियुस खड़िया के बीच तीन दिन पहले कुसुम के पेड़ में लाह काटने के दौरान विवाद हुआ था. इस दौरान लियुस खड़िया ने राजू को मारने के लिए दौड़ाया था. उस समय राजू ने भागकर जान बचायी थी.
इसे भी पढ़ें – भूमि">https://lagatar.in/cm-should-get-the-land-scam-investigated-by-cbi-or-sitting-judge-babulal/">भूमि

घोटाले की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से कराएं सीएम : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही