Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम की दोहरी मुसीबत, एक ओर बारिश तो दूसरी ओर चलेगा लू, चेतावनी जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम की दोहरी मार पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के जारी आंकड़े के अनुसार, 6 अप्रैल को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश और कुछ में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है. विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भागों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं राज्य के पूर्वी भागों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें -आज">https://lagatar.in/the-film-the-kerala-story-will-be-telecast-on-doordarshan-tonight-kerala-cm-condemned-the-decision-to-telecast-it/">आज

रात दूरदर्शन पर फिल्म द केरल स्टोरी का प्रसारण, केरल सीएम ने टेलीकास्ट करने के फैसले की निंदा की

बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.0 °C जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7°C लोहरदगा में दर्ज किया गया. राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 °C की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं राज्य में बारिश के बाद इसमें 4 से 5 °C की गिरावट हो सकती है. जिससे कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है. 6 अप्रैल से बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना है. 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं 7 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं 8 अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा और गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही