Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पर दोहरी मार, राहुल की सदस्यता जाने के बाद मुख्यालय पर चला बुलडोजर

New Delhi : कांग्रेस को शुक्रवार को दोहरी मार देखने को मिली. एक तरफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी के बुलडोजर से कार्रवाई हुई. कर्मियों का कहना है कि दफ्तर ने अतिक्रमण किया हुआ था. ऐसे में सीढ़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. दीन दयाल उपाध्याय रोड पर कांग्रेस के निर्माणाधीन हेडक्वार्टर की सीढ़ियां लोगों के लिए बने फुटपाथ पर आ रही थीं. इससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सर्वे के बाद यहां एंटी एंक्रोचमेंट अभियान चलाकर इसे हटाया गया. इसी के तहत यहां पर तोड़फोड़ की गई.

आप को खुद हटाना पड़ा था अवैध निर्माण

हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया हो. इससे पहले दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है. बस अंतर इतना है कि पार्टी ने खुद ही यहां पर अवैध निर्माण को हटा दिया था. आप और कांग्रेस का नया दफ्तर एकसाथ ही है. कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी ने भी पीडब्ल्यूडी के आग्रह पर दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर बने केबिन को खुद ही तोड़ डाला था.
इसे भी पढ़ें – उज्ज्वला">https://lagatar.in/ujjwala-yojana-subsidy-on-lpg-cylinder-extended-for-one-year/">उज्ज्वला

योजना : एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ायी गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही