Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर संशय, JSBC के पत्र के बाद ऑब्जर्वर ने कहा- नियम ताक पर रख कर नहीं होगा चुनाव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर फ़िलहाल संशय की स्थिति बन गई है. नामांकन की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच स्टेट बार काउंसिल के एक पत्र ने उम्मीदवारों की बेचैनी थोड़ी बढ़ा दी है. स्टेट बार काउंसिल के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अभी फ़ाइनल वोटर लिस्ट तैयार नहीं हुआ है. इसलिए जब तक फ़ाइनल वोटर लिस्ट वेरिफ़िकेशन करने और पूरा करने की प्रक्रिया ख़त्म नहीं हो जाती. तब तक चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती है. इसे भी पढ़ें - CDC">https://lagatar.in/cdc-employees-have-not-paid-epf-and-esi-for-the-last-15-months-are-circling-the-corporation/">CDC

कर्मचारियों का पिछले 15 माह से नहीं हुआ EPF और ESI का भुगतान, लगा रहे निगम के चक्कर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/LETTER.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कुल 18 पदों पर चुनाव होने हैं

बता दें कि इससे पहले झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका था. पूर्व के निर्देश के मुताबिक़ 12 मई को हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी का चुनाव होना सुनिश्चित हुआ था. बता दें कि कुल 18 पदों पर चुनाव होने हैं. जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है. वहीं उम्मीदवारों के मुताबिक़ इस निर्देश से इन्हें काफ़ी मायूसी हुई है और सभी उम्मीदवार हताश हैं. इस बीच उम्मीदवार इस कोशिश में हैं कि चुनाव तय समय पर हों. वहीं चुनाव ऑब्ज़र्वर बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि समय पर चुनाव हो, लेकिन नियमों को ताक पर रख कर चुनाव नहीं कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें - राज">https://lagatar.in/raj-thackerays-announcement-if-loudspeaker-did-not-land-from-mosque-then-there-would-be-hanuman-chalisa/">राज

ठाकरे का ऐलान: नहीं उतरा मस्जिद से लाउडस्पीकर तो वहां होगा हनुमान चालीसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही