Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: अगलगी में कई घर जले, लाखों का नुकसान

 
Muzaffarpur: आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जलकर खाक हो गए. अगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ. घटना देर रात मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 के मांझी टोला में हुई. इस घटना में दर्जनों लोग बेघर हो गए. जानकारी के अनुसार सभी लोग खाना खाने के बाद अपने घरों में सो रहे थे. इसी दौरान आग लग गई. लोगों ने जल्द ही अग्निशामक टीम को सूचना दी. तब स्थानीय लोग और प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पाया. इस दौरान कई बकरियां जलकर मर गईं. वहीं बालेंद्र मांझी की बेटी की शादी के लिए घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा. सब कुछ जलकर राख हो गया. पीड़ित आनंदी ने बताया कि वे घर में सो रहे थे. आशंका है कि दरवाजे के पास जलती हुई आग के कारण यह घटना हुई. इस आगजनी में 16 घर और बकरियां पूरी तरह से जल गईं. इस घटना में काफी जानमाल का नुकसान हुआ. अभी नुकसान की सही आकलन नहीं किया जा सका है. जांच के बाद ही सबकुछ पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-mlas-son-shashi-shekhar-hoisted-the-tricolor-on-americas-highest-peak-aconcagua/">पूर्व

MLA के बेटे शशि शेखर ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही