Search

 
 
 

पलामू: यादव समाज के दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

 
Medininagar: छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के यादव समाज के लोगों ने छतरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार को बुलाकर यादव समाज ने सम्मानित किया और उनकी अगुआई में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर आस्था व्यक्त करते हुए दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा. पूर्व सांसद ने सभी को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक पुष्पा देवी के विकास कार्यों और उनके प्रयासों को लेकर विश्वास दिखाया और भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. कार्यक्रम का संचालन जगदीश यादव ने किया. कार्यक्रम में छतरपुर मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव, मुखिया समिति अध्यक्ष पुरन यादव, नरेश यादव पूर्वमुखिया, डोमन यादव प्रभारी मुखिया, गुरुदेव यादव पूर्व मुखिया, मिथलेश यादव, मुखिया लालबिहारी यादव, समाजसेवी अवधेश यादव, चंदन यादव, पूर्व युवा अध्यक्ष सुदर्शन यादव, महर्षि यादव, रामजतन यादव, रामजन्म यादव, विस्नुदेव प्रसाद यादव, पंचायत समिति बिनोद यादव, विजय यादव, मुन्ना कुमार यादव, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, कमलेश यादव, रमेश यादव, पूर्व प्रमुख विनोद यादव, अशोक यादव, बद्री यादव, कमलेश यादव, सुदर्शन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही