Search

 
 
 

DPC की बैठक आज, झारखंड कैडर के नौ IPS अफसरों के प्रमोशन पर लगेगी मुहर

 
Ranchi :  झारखंड कैडर के नै आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर आज (गुरुवार) डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा कई अधिकारी शामिल होंगे. वहीं दूसरी तरफ साल 2024 के अंत में एक और नये साल में तीन आईपीएस रिटायर हो जायेंगे. लगातार. इन के अनुसार, झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस व तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वहीं 1992 बैच के आईपीएस आरके मल्लिक भी जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं. वे फिलहाल डीजी मुख्यालय हैं. लगातार पोर्टल को मिली जानकारी के अनुसार, डीजी रेल एमएल मीणा 31 दिसंबर 2024 को रिटायर हो जायेंगे. इनके अलावा आईजी के पद पर कार्यरत राजकुमार लकड़ा भी जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वे 2005 के आईपीएस अफसर हैं.

एक जनवरी से तीन IPS हो जायेंगे IG, छह बनेंगे DIG और तीन को मिलेगा सिलेक्शन ग्रेड

एक जनवरी 2025 से 2007 बैच के तीन आईपीएस अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जायेंगे. इसके अलावा 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी 2025 से डीआईजी हो जायेंगे. इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा शामिल हैं. इसके अलावा 2012 बैच के तीन आईपीएस किशोर कौशल, अंजनी झा और मो. अर्शी को सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिलेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही