Search

 
 
 

लातेहार: डीपीआरओ ने किया मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन

 
Latehar: सदर अंचल परिसर में सरकार की बहुआयामी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमंडल स्तरीय मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने फीता काटकर किया. मौके पर संबोधित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं चलायी जा रही हैं. लेकिन योजनाओं की जानकारी नहीं रहने के कारण लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं. मेला प्रदर्शनी में लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायतवार आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. मौके पर विभाग के तन्मय सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही