Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीपीएस बोकारो को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान

Advertisement
Advertisement

डे स्कूल कैटेगरी में मिली टॉप रैंकिंग

दिल्ली में जी-20 एजुकेशन समिट में प्राचार्य डॉ गंगवार पुरस्कृत

Bokaro : शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास का प्रयास डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल), बोकारो के लिए एक बार फिर रंग लाया है. विद्यालय को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ डे स्कूल के सम्मान से नवाजा गया है. सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट (सीईडी) फाउंडेशन की ओर से भारत इंस्टीट्यूशन रैंकिंग्स 2022-23 के तहत विद्यालय को डे स्कूल की कैटेगरी में झारखंड में नंबर 1 रैंकिंग मिली है. दिल्ली में आयोजित जी-20 एजुकेशन समिट के दौरान इसकी घोषणा की गई. समिट में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया. विदित हो कि सीईडी इंडिया रैंकिग में देशभर से 1725 विद्यालयों ने आवेदन किया था, जिनमें से विभिन्न कैटेगरी में 130 स्कूलों को 9 मानदंडों पर मूल्यांकन के पश्चात अवार्ड के लिए चुना गया. शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थान की सर्वे रिपोर्ट, अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं, नवाचारी व भविष्योन्मुखी शिक्षा, विश्वस्तरीय शैक्षिक कार्यक्रमों, संस्थान की उपलब्धियों के रिकॉर्ड आदि के आधार पर डीपीएस बोकारो को सर्वश्रेष्ठ डे स्कूल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. समारोह के अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष प्रो सीबी शर्मा व केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व सहायक आयुक्त डॉ एके शर्मा ने प्राचार्य डॉ. गंगवार को पुरस्कार सौंपा. प्राचार्य डॉ. गंगवार ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकोंको बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान और भी बेहतरी के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं. विद्यालय अत्याधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध रहा है और यह प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganjs-new-dc-hemant-sati-took-charge/">साहिबगंज

के नए डीसी हेमंत सती ने पदभार संभाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही