Search

 
 
 

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप में दिखाया साहस-पराक्रम

 

प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने की सीख बचपन से ही जरूरी : डॉ. गंगवार

Bokaro :  डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में आयोजित दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का समापन बुधवार को हुआ. इस अनूठे आयोजन में विद्यालय की कक्षा तीन से पांच तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि साहसिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया. विभिन्न समूहों में छात्र-छात्राओं ने ग्लाइडिंग रोप, वर्ना ब्रिज, जॉर्ब रोलर्स, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, बॉडी जॉर्ब, लेजर बीम, कमांडो क्रॉल, डबल रोप ब्रिज, टग ऑफ वार, कमांडो नेट, ट्रैम्पोलिन आदि स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया. रस्साकशी, रस्सी पर चलने, केहुनी के बल पर जालीदार गुफा से होकर गुजरने, उलझन वाले रास्ते से होकर निकलने, पहाड़ों पर रस्सी के सहारे चढ़ने, नदी-तालाब में पत्थरों को हटाकर रास्ता बनाकर गुजरने का अभ्यास करने के अलावा जंपिंग झूला जैसी गतिविधियों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखते ही बन रही थी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए एस गंगवार ने कहा कि केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की पाठ्येत्तर गतिविधियों के जरिए ही बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है. इस दिशा में इस प्रकार के एडवेंचर कैंप का आयोजन काफी अहम व लाभप्रद है. इसके जरिए विद्यार्थियों को बचपन से ही साहसी बनने तथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-locked-house-of-a-retired-dvc-employee-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में रिटायर्ड डीवीसी कर्मी के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही