Search

 
 
 

जेईई मेन परीक्षा में डीपीएस बोकारो का दबदबा, विशाल बने टॉपर समेत 2 खबरें एक साथ

 

स्कूल के 12 छात्रों को 99 व 32 को 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

Bokaro : इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन-2024 परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. छात्र विशाल मेहता 99.82 पर्सेंटाइल के साथ स्कूल टॉपर बने हैं. जबकि रयान सिंह 99.72 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे व मो. अम्मार 99.645 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे. स्कूल 12 विद्यार्थियों को 99 पर्सेंटाइल, जबकि 32 ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक लाकर सफलता हासिल की है. ज्ञातव्य है कि एनटीए ने जेईई मेन की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित कर रहा है. पहला सत्र 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 1 से 15 अप्रैल के आयोजित किया जाएगा. प्रथम सत्र का जारी रिजल्ट के अनुसार, स्कूल के विशाल मेहता (99.8222), रेयान सिंह (99.723), मो. अम्मार (99.645), स्पर्श कुमार (99.640), रक्षित राज (99.628), स्पर्श राज (99.56), उत्कर्ष कुमार (99.523), अवन्तिका गुप्ता (99.510), नमन जैन (99.459), ऋषव कुमार (99.4), मोहित कुमार (99.20), आकाश महता (99.065), आश्वी सिंह कश्यप (98.99), आशुतोष सिंह (98.94), मानव राज (98.92), दिव्यांशु (98.6), पुष्पित (98.6), आर्यन रंजन सिंह (98.5), बख्तावर जावेद (98.1), विक्रांत कुमार (97.38), साक्षी प्रिया (97.36), ऋषभ कुमार (96.62), सिद्धांत वैभव (96.32), सौम्यदीप मंडल (96.15), आयुष्मान दत्ता (96.14), आर्यन कुमार (95.52), आर्यन राज (95.73), पौलम कुंडू (95.79), विवेक आनंद (95.73), हर्षवर्धन (95.41), कामरीन (95.20), वर्चस्व राज (95), आदर्श कुमार मिश्रा (94.5), अधृत सिंह (94.24), कार्तिक राज (94.04), तेजस (93.3), राधिका अग्रवाल (92.80), समर सिंह (92.62), ऋषभ रंजन (92.61) व अभिनव राज ने 92.27 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने शानदार प्रदर्शनर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है.

16 की हड़ताल में भाग नहीं लें मजदूर : सीसीएल ढोरी जीएम

Bermo : सीसीएल ढोरी प्रबंधन ने मजदूरों से कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने और 16 फरवरी को आहूत हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील की है. ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को एसीसी सदस्यों के साथ बैठक कर राष्ट्र व उद्योग हित में 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील की. मुख्यालय की ओर से ढोरी क्षेत्र को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 46 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है. जीएम ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही लक्ष्य पूरा किया जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेन व मशीन की क्षमता का भरपूर उपयोग कर लक्ष्या पूरा करें. बैठक में एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, एसओ एक्स यूके पासवान, एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एरिया सर्वेयर ऑफिसर डीएस प्रसाद, क्वालिटी ऑफिसर बीबी सिंह, कार्मिक प्रबंधक अभिषेक कुमार,   शालिनी यादव, जबकि यूनियन प्रतिनिधि भीम महतो, आर उनेश, विकास सिंह, विनय सिंह, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, अविनाश सिंह, विश्वनाथ रजवार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-state-government-does-not-pay-attention-to-the-development-of-education-annapurna-including-2-news-together/">गिरिडीह

: शिक्षा के विकास पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं- अन्नपूर्णा   समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही