Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीपीएस बोकारो के संगीत शिक्षक मयंक को मिला ‘विश्वरत्न सम्मान’ II समेत 3 खबरें एक साथ

प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभागी हुए थे शामिल

Bokaro :  दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के संगीत शिक्षक मयंक कुमार भक्त ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. तबला शिक्षक मयंक को विश्वरत्न सम्मान से नवाजा गया है. नीति आयोग व केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय से संबद्ध वर्दी वेलनेस फाउंडेशन ने हाल ही में वैश्विक स्तर पर संगीत शिक्षकों की प्रतियोगिता कराई थी. इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि के लिए एकमात्र मयंक कुमार भक्त को उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया. उन्हें प्रशस्ति-पत्र, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारकर जीवन में समृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है. शिक्षक मयंक ने बच्चों को संगीत सिखाने के नवोन्मेषी तरीके व रोचक विधियों को लेकर अपनी प्रविष्टि भेजी थी. गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने मयंक को इस विश्व-प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बेरमो में तालाब में तैरता मिला शव, हत्या की आशंका

Kathara : बेरमो थाना क्षेत्र के झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज के समीप सवाड़ी (तालाब) में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला. खबर पाकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. बेरमो थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड्ताल की और लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया.  पुलिस ने आशंका जताई कि व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जैनामोड़ में जलापूर्ति बाधित, चैंबर ने दी आंदोलन की चेतावनी

[caption id="attachment_897908" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/चैंबर-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> मटका फोड़कर विरोध जताते चैंबर प्रतिनिधि व ग्रामीण[/caption] Bokaro : जैनामोड़ में पेयजल संकट गहरा गया है. ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 2 से से जुड़ी दस पंचायतों में इस भीषण गर्मी में जलापूर्ति नहीं के बाराबर हो रही है. जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संवेदक पर विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अनियमितता का आरोप लगाया है. चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पानी टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.  चैंबर अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तिलका माझी चौक पर मटका फोड़कर विरोध जताया. संजय सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेयजल मंत्री, स्थानीय जनप्रतिधि व संवेदक के विरुद्ध चैंबर चरणबद्ध आंदोलन करेगा. अगले दिन पुतला दहन और  उसके शवयात्रा निकाली जाएगी. यदि  इसके बाद भी नियमित पानी सप्लाई नहीं होने पर, दसों पंचायतों के लोगों के साथ पानी टंकी का घेराव किया जाएगा. मौके पर चैंबर सचिव पन्नालाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग,  मुन्ना वर्णवाल, रंजीत महतो, सुनील कुमार, मनोज झा,  आशिक अंसारी, माथुर सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-on-illegal-depot-in-madhuban-40-tonnes-of-coal-seized-2-news-including/">धनबाद

: मधुबन में अवैध डिपो पर पुलिस का छापा, 40 टन कोयला जब्त समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही