Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एस्ट्रोनॉमी नाइट कैंप में डीपीएस के बच्चों ने देखा खगोलीय दृश्य

Ranchi : दिल्ली पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए एस्ट्रोनॉमी नाइट कैंप का आयोजन किया. इस कैंप में क्लास 5 से 8 तक के बच्चों को शामिल किया गया. इसका आयोजन कुशलपल्ली रिजॉर्ट में किया गया. विद्यार्थियों को खगोलीय दृश्य के बारे में बताया गया. इस दौरान छात्रों ने टेलीस्कोप के माध्यम से गैलेक्सी, सितारों और ग्रहों को देखा और सौर मंडल से संबंधित जानकारियां प्राप्त की. विद्यार्थियों ने चंद्रमा के क्रेटर, सैटर्न, जुपिटर और बाइनरी स्टार्स को देखा. उन्होंने ग्रहों के आकार, नक्षत्रों, ग्रहों के रंगों में अंतर के कारण, विभिन्न ग्रहों के आकार, तारों के टिमटिमाने के कारणों से संबंधित जानकारी प्राप्त की. विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान के विशेषज्ञों से बातचीत की. प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह ने कहा कि इस प्रकार का कैंप छात्रों के जिज्ञासा विश्लेषण और चिंतन क्षमता में सुधार व सोचने की क्षमता बढ़ती है. इसे भी पढ़ें – JSSC">https://lagatar.in/jssc-has-released-vacancies-for-690-posts/">JSSC

ने 690 पदों पर निकाली वैकेंसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही