Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालक वर्ग में डीपीएस और बालिका वर्ग में मदर्स इंटरनेशनल विजेता

Ranchi : गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय रांची जिला इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आखिरी दिन सभी वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला गया. लड़कों की टीम इवेंट में डीपीएस रांची के बच्चों ने बाजी मारी. वहीं बालिका की टीम इवेंट में मदर्स इंटरनेशनल अव्वल रही. फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि आईजी अखिलेश झा मौजूद थे. सभी विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफ़िकेट दिये गये. इस चैंपियनशिप में रांची के 17 विद्यालयों के 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में परमजीत सिंह सचिव जीएनएचएसएस, सुदीप्त मुखर्जी महासचिव आरडीटीटीए, संजेश मोहन ठाकुर अध्यक्ष गोडा जिला टेबल टेनिस संघ, एमवी पार्थसारथी कोषाध्यक्ष आरडीटीटीए, जय कुमार सिन्हा शामिल रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_05-at-5.50.20-pm_433-1.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" />

लड़कों के टीम इवेंट के परिणाम 

विजेता-डीपीएस रांची (दिनेश सेल्वम, अथर्व विरसेन, शाश्वत अग्रवाल, दीपांशु सिंह नेगी, सुप्रतीक राय) रनर अप-सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल (अलीसाद खान, फैजल खान, पृथ्वी घोष)

लड़कियों के टीम इवेंट के परिणाम

विजेता -मदर्स इंटरनेशनल (रचिता महतो, कीर्ति राज, रोसी मिंज, आरती तिर्की, आध्या झा) उपविजेता-  यूपी-टॉरियन वर्ल्ड स्कूल ( शेरोन पूर्ति, शिरीन पूर्ति, मंशिला हेम्ब्रोमला, तनुजा खातून)

अंडर 13 लड़कियों के परिणाम

  • सान्वी सिन्हा (लोरेटो) ने शेरोन प्यूर्टी (टॉरियन वर्ल्ड) को 11-6,11-2,11-2 से हराया

अंडर 15 लड़कियों के परिणाम

  • पुरबाशा बनर्जी (फिरयालाल पब्लिक) ने सान्वी सिन्हा (लोरेटो) को 8-11,11-9,11-7,13-11 से हराया

अंडर 19 लड़कियों के परिणाम

  • पुरबाशा बनर्जी (फिरयालाल पब्लिक) ने कीर्ति राज (मदर्स इंटरनेशनल) को हराया 11-2,11-4,11-5 से हराया

अंडर 13 लड़कों के परिणाम

  • अर्थ घोष (सुरेंद्रनाथ) ने आयुष बनर्जी (डॉन बॉस्को) को 11-4,11-6,9-11,12-10 से हराया

अंडर 15 लड़कों के परिणाम

  • अर्थ घोष (सुरेंद्रनाथ) ने अलीसाद (सुरेंद्रनाथ) को 11-8,13-11,7-1,11-6 से हराया

अंडर 19 लड़कों के परिणाम

  • दिनेश सेल्वम (डीपीएस रांची) ने अलीसाद खान (सुरेंद्रनाथ) को 11-6,11-7,11-6 से हराया
इसे भी पढ़ें – उम्र">https://lagatar.in/janata-darbar-of-former-mp-prabhunath-singh-serving-life-imprisonment-in-rims/">उम्र

कैद काट रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का रिम्स में लग रहा जनता दरबार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही