Search

 
 
 

डीपीएस रांची के बच्चों ने क्वालिफाई किया नेशनल ओलंपियाड

 
Ranchi : डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड, इंडियन नेशनल कैमिस्ट्री ओलंपियाड (आईएनसीएचओ), इंडियन नेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड (आईएनबीओ) और इंडियन नेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड (आईएनएओ) ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए क्वालिफाई किया है. नेशनल ओलंपियाड 2022-23 के भाग दो में झारखंड से कुल 26 बच्चों ने पास किया है. इसमें डीपीएस रांची की कुल 27 प्रतिशत भागीदारी रही है. आईएनपीएचओ में झारखंड से 6 क्वालिफायर हैं, जिसमें से एक डीपीएस से है. 12वीं क्लास के किसलय का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उसने आईएनपीएचओ और आईएनएओ (ग्रुप ए) में क्वालीफाई किया है. 14 छात्रों ने मिनिमम एडमिसिबल स्कोर (एमएएस) से ज्यादा स्कोर प्राप्त किया है. छात्रों के इस प्रदर्शन के लिए डीपीएस के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत ने रंग लाया है. हम सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. छात्र और भी मेहनत करें और नाम कमाएं.

इन बच्चों ने किया है क्वालिफाई

क्लास 12 से किसलय, क्लास 12 से आर्यन कुमार सिंह, क्लास 12 से निशांत रंजन, क्लास 12 से प्रतिक रतन, क्लास 12 से अशहद हुसैन और  क्लास 12 से वेद वत्सल ने क्वालिफाई किया है. इसे भी पढ़ें – PLFI">https://lagatar.in/police-arrested-11-criminals-including-plfi-ugrawadi-weapons-recovered/">PLFI

उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही