Search

 
 
 

डीपीएस रांची के छात्रों ने मिस्र के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया

 
Ranchi : राजधानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को स्टूडेंट एक्सकर्शन के तहत मिस्र की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मनोरम भूमि से रूबरू होने का मौका प्राप्त हुआ. समृद्ध संस्कृति और ज्ञानवर्धक अनुभवों से परिपूर्ण यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय रोमांच साबित हुई. इस यात्रा से छात्रों को इजिप्ट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ. दस दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्रों को मिस्र के समृद्ध इतिहास, प्रतिष्ठित स्थलों और जीवंत परंपराओं का पता लगाने का अवसर मिला. शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने प्राचीन मिस्र के रहस्यों को गहराई से जानने के साथ-साथ देश के आधुनिक आकर्षण का भी लुत्फ उठाया.

भ्रमण की शुरुआत राजधानी कैरो से शुरू हुई

इस भ्रमण की शुरुआत मिस्र की राजधानी कैरो से शुरू हुई और अलेक्जेंड्रिया की ओर बढ़ी. अपने अभियान को जारी रखते हुए छात्रों ने असवान शहर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने फाइल मंदिर और हाई डैम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. इसके बाद छात्रों को नाइल नदी पर क्रूज की सवारी करने का मौका मिला. उन्होंने असवान से कॉम ओम्बो टेंपल तक का सफर तय किया. इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-10-years-imprisonment-and-rs-10000-fine-for-rapist/">चाईबासा

: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही