Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DPS छात्र अंतरिक्ष की हत्या हुई या हादसे में मौत, अब तक नहीं सुलझी गुत्थी

Ranchi : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2016 को डीपीएस के छात्र अंतरिक्ष शनिग्रहि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी. अंतरिक्ष की साजिश के तहत हत्या हुई थी या फिर हादसे में मौत हुई थी, सीबीआई इसकी गुत्थी नहीं सुलझा पायी है. मामले को लेकर रांची के अरगोड़ा थाना में घटना के एक साल बाद 19 जून 2017 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. प्राथमिकी साजिश के तहत हत्या से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई थी. हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की पटना स्थित स्पेशल क्राइम ब्यूरो ने 18 फरवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज की थी. यह प्राथमिकी एक साजिश के तहत मिलकर छात्र की हत्या करने से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/police-detained-many-students-going-to-besiege-cms-residence/">Breaking

: सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पिता समेत अन्य परिजनों पर है हत्या का आरोप

सीबीआई ने मृत छात्र अंतरिक्ष की मां रूपाली मोहंती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी. रूपाली अपने पिता के साथ बोकारो के सेक्टर-4एफ में रहती हैं. रूपाली मोहंती के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में हत्या का आरोप मृत छात्र अंतरिक्ष के पिता सुभाशीष शनिग्रहि, चाचा देवाशीष शनिग्रहि, चाची झरना शनिग्रहि व चचेरे दादा सुजोय चंद्र शनिग्रहि पर लगाया गया है. अंतरिक्ष के पिता सुभाशीष बंगाल के दार्जिलिंग स्थित 15 कूच बिहार में रहते हैं. अंतरिक्ष की मां रूपाली मोहंती का आरोप है कि उनके बेटे का एक साजिश के तहत 25 जुलाई 2016 को सड़क दुर्घटना करवाया गया था. जख्मी अंतरिक्ष ने 27 जुलाई 2016 को दम तोड़ दिया था. आरोप है कि यह एक योजनाबद्ध तरीके से रूपाली के पति व अन्य आरोपितों की साजिश से कराई गई हत्या थी.

सीबीआई ने री-क्रिएट किया था सीन

डीपीएस के छात्र अंतरिक्ष शनिग्रहि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने घटनास्थल अरगोड़ा चौक पर सीन को दोहराया (री-क्रिएट) सीबीआइ की टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की और प्रत्येक बिंदु की गहन छानबीन भी की थी. हालांकि दो साल बाद भी इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझ पायी है. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ssp-reached-hc-regarding-transport-secretary-satisfied-with-the-answer-the-court-ended-the-case-and-contempt-case/">BREAKING

:परिवहन सचिव को लेकर HC पहुंचे SSP,जवाब से संतुष्ट कोर्ट ने खत्म किया केस व अवमानना मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही