Ranchi : राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बिजली बिल बकाया पर डीपीएस माफी और वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का फायदा पहुंचाने के लिए अब जेबीवीएनएल उपभोक्ता के पास जाएगा. इसके लिए जेबीवीएनएल द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैंप सह ऊर्जा मेला लगाया जाएगा. जिसमें आम बिजली उपभोक्ता शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं. यह जानकारी रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने दी. सरकार के निर्णय के अनुसार, बिजली बिल बकाएदारों को राहत दिया जाना है. इसके तहत बिल बकाया पर वन टाइम भुगतान पर पूरा डीपीएस माफ किया जाएगा. अगर उपभोक्ता चाहे तो अपना बिजली बिल पांच किस्त में जमा करा सकते हैं.
कुमारी रांची मलखंब क्वीन और रॉकी कुमार रांची मलखंब किंग [wpse_comments_template]
कहां कब लगेगा कैंप
24 अप्रैल : बसिला नगड़ी, पुरियो बेड़ो, हेहल रातू, नरकोपी मांडर, सिलागाईं चान्हो, कोटरी बुढ़मू, राय बचरा, रामपपुर, गेतलसूद, उलकीडीह, मंदरो बाजार, चुटुपालू पीएसएस. 25 अप्रैल : नारो बाजार नगड़ी, दोलैया लापुंग, हुरहुरी रातू, मंदरो मांडर, करकट चान्हो, उमेडंडा बुड़मू, खलारी, लोटा सिल्ली, सालटन अनगड़ा, तैमारा बुंडू, ओरमांझी ब्लॉक पीएसएस, उरगुट्टु कांके, ओरमांझी बाजार आदि. इसे भी पढ़ें – प्रीति">https://lagatar.in/preeti-kumari-ranchi-malkhamb-queen-and-rocky-kumar-ranchi-malkhamb-king/">प्रीतिकुमारी रांची मलखंब क्वीन और रॉकी कुमार रांची मलखंब किंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment