Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीट परीक्षा में डीपीएस के प्रियब्रत पाढ़ी ऑल इंडिया रैंक 238 के साथ टॉपर

Ranchi : नीट 2023 में डीपीएस के प्रियब्रत पाढ़ी ने ऑल इंडिया रैंक 238 हासिल किया है. एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी विशिष्ट योग्यता साबित की है. प्रियब्रत पाढ़ी ने 700 स्कोर (99.9828313 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 238 हासिल किया एवं विद्यालय के टॉपर बने. महिया माहेश्वरी (एआईआर 660), आदित्य अस्थाना (एआईआर 993), हर्षा सिन्हा (एआईआर 5516), अर्शिया हुसैन (एआईआर 5576), अथर्व आर्य (एआईआर 8015) और इंदिरावत्स (एआईआर 9552) ने भी सफलता पायी है. परीक्षा में कुल 29 छात्रों ने क्वालीफाई किया है. तीन विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक 1000 के अंतर्गत रैंक प्राप्त किए. 11 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए. 18 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए. 24 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए.

डीएवी हेहल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के दो विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में सफलता प्राप्त की है.आदित्य कुमार मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 22081 एवं अमर उरांव ने कैटेगरी रैंक 199 हासिल किया है. डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन-बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हा एवं विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/amrit-pharmacy-started-in-sadar-hospital-after-rims/">रिम्स

के बाद अब सदर अस्पताल में अमृत फॉर्मेसी की हुई शुरुआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही