Search

 
 
 

डॉ अभिषेक सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चतरा लोस सीट से किया नामांकन

 
Chatra: चतरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (एमडी एम्स नई दिल्ली) ने शुक्रवार को अपना नामांकन समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप के समक्ष दाखिल किया. नामांकन के बाद डॉ अभिषेक ने होटल सेलिब्रेसन इन से  चतरा शहर में रोड़ शो किया. वहीं नामांकन के बाद डॉ. अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह चुनाव चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव है. चतरा लोकसभा की जनता को शिक्षित और कर्मठ सांसद चाहिए और जनता ने तय कर लिया है. मैं पिछले तीन वर्ष से चतरा, पांकी, लातेहार, मनिका और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने को लेकर कार्य करते हुए समाजसेवा के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा व चश्मा वितरण करने के साथ आंख का ऑपरेशन करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें- लोकसभा">https://lagatar.in/instructions-to-run-campaign-in-naxal-affected-districts-regarding-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित जिलों में अभियान चलाने के निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही