Search

 
 
 

डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता व समानता का प्रतिबिंब थे : प्रदीप करमाली

 
बरकाकाना में बुद्धिजीवी मंच ने मनाया अंबेडकर जयंती Ramgarh:  बुद्धिजीवी मंच, बरकाकाना ने भारतीय संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई. सीआईसी बस्ती मेन रोड बरकाकाना स्थित मुंडा ढाबा के हॉल में अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने किया जबकि संचालन सचिव डॉ शाहनवाज खान ने किया. समारोह को महावीर राम, प्रदीप चक्रवर्ती, उमेश महतो, पंचदेव करमाली, महादेव ठाकुर, सुशील कुमार, नेपाल विश्वकर्म, मो सलीम, मोहित मुंडा, सोनी महतो, मदन दांगी आदि ने संबोधित किया. मौके पर प्रदीप करमाली ने कहा कि डॉ अंबेडकर सामाजिक समरसता एवं समानता का प्रतिबिंब थे. ‘भारत रत्न’ डॉ भीमराव अंबेडकर जी का विराट जीवन सामाजिक समरसता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समानता का प्रतिबिंब है. उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया जिससे सभी वर्गों का कल्याण सम्भव हो. वहीं मंच सचिव डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि डॉ अंबेडकर में अन्याय से लड़ने का जुनून था. बाबासाहेब ने कमजोर एवं गरीब वर्ग के लिए आजीवन संघर्ष किया. उन्होंने समावेशी और समतावादी समाज के निर्माण को लेकर जो विचार देश को दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. बुद्धिजीवी मंच एक मई को अपनी पहली वर्षगांठ मनाएगा. उसके लिए 14 अप्रैल से ही सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसकी समाप्ति 24 अप्रैल को होगी. इसके तहत नए सदस्य भर्ती और पुराने सदस्यों का नवीकरण का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-भीमराव">https://lagatar.in/bhimrao-did-remarkable-work-for-the-upliftment-of-dalit-society-santosh-singh/">भीमराव

ने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया : संतोष सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही