Search

 
 
 

डॉ अंजना वर्मा इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की अध्यक्ष, पूनम यादव उपाध्यक्ष चुनी गयीं

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का इंस्टॉलेशन समारोह एवीएन ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया. इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर पदभार संभाला.
 

 Ranchi :  इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का इंस्टॉलेशन समारोह एवीएन ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया. इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर पदभार संभाला.

 Uploaded Image

समारोह की मुख्य अतिथि पूनम प्रकाश थीं. वहीं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण, सीजीआर माला श्रीवास्तव और इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की सदस्याएं भी मौजूद रहीं.कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद नई टीम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

 

नई कार्यकारिणी में डॉ अंजना वर्मा को अध्यक्ष, पूनम यादव को उपाध्यक्ष, तनुजा अधिकारी को सचिव, अमिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, वर्तिका को आईएसओ और डॉ. शैल सिंह को एडिटर बनाया गया.

 

अध्यक्ष बनने के बाद डॉ अंजना वर्मा ने कहा कि क्लब आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम चलाएगा.

 

पूनम प्रकाश ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और सभी सदस्यों से इनर व्हील की भावना "Friendship and Service" के साथ समाज की सेवा करने की अपील की.कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया. इसके बाद हाई टी के साथ समारोह का समापन हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही