Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ अरुण कुमार सिंह बने झारखंड IMA अध्यक्ष, सचिव पद पर प्रदीप सिंह ने मारी बाजी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आईएमए झारखंड 2021-23 की मतगणना संपन्न हो गयी. 186 वोट में दो वोट रद्द हुए. जबकि 184 वोटों की गिनती हुई. इसमें डॉ अरुण कुमार सिंह झारखंड आईएमए के अध्यक्ष चुने गए. उन्हें 92 वोट मिले. जबकि डॉ रामजी लाल अग्रवाल को 48 और डॉ आरपी श्रीवास्तव को 40 वोट मिले. वहीं कोल्हान प्रमंडल से उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में डॉ केके शेहगल और डॉ अरुण विजय बाखला थे. डॉ केके शेहगल को 104 वोट मिला. जबकि डॉ बाखला को 73 वोट मिले. 31 वोट से डॉ केके शेहगल जीत कर झारखंड आईएमए के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं सचिव के लिए डॉ प्रदीप सिंह और डॉ प्रभात कुमार आमने-सामने थे. डॉ प्रदीप को 105 वोट और डॉ प्रभात को 76 वोट मिले. 29 वोट से डॉ प्रदीप सिंह ने जीत दर्ज की. वहीं कोल्हान प्रमंडल से संयुक्त सचिव के उम्मीदवार डॉ अजय कुमार प्रसाद को 115 वोट और डॉ अशोक कुमार सिंह को 66 वोट मिले. 49 वोट से डॉ अजय कुमार प्रसाद की जीत हुई. वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ बीपी कश्यप निर्विरोध चुने गए. इसे भी पढ़ें-गुरुद्वारा">https://lagatar.in/in-gurdwara-lakhpat-sahib-modi-said-guru-tegh-bahadur-taught-how-to-fight-with-terror-religious-fanaticism/">गुरुद्वारा

लखपत साहिब में मोदी ने कहा, गुरु तेग बहादुर ने सिखाया, आतंक-मजहबी कट्टरता से कैसे लड़ा जाता है
झारखंड IMA की नई कमिटी अध्यक्ष- डॉ अरुण कुमार सिंह उपाध्यक्ष: हेड क्वार्टर- डॉ आरएस दास (निर्विरोध) उत्तरी छोटानागपुर- डॉ बीरेंद्र कुमार पंकज (निर्विरोध) दक्षिणी छोटानागपुर- डॉ रितेश रंजन (निर्विरोध) कोल्हान- डॉ केके शेहगल संथाल परगना- डॉ आरएन प्रसाद (निर्विरोध) पलामू- डॉ अजय कुमार सिंह (निर्विरोध) सचिव- डॉ प्रदीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष- डॉ बीपी कश्यप (निर्विरोध) संयुक्त सचिव: हेड क्वार्टर- डॉ संजय कुमार जयसवाल उत्तरी छोटानागपुर- नामांकन नहीं हुआ दक्षिणी छोटानागपुर- डॉ देवनोस सेस कोल्हान- डॉ अजय कुमार प्रसाद संथाल परगना- डॉ गोपाल जी शरण पलामू- डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट (MPA) और क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट को झारखंड में लागू करे राज्य सरकार- डॉ प्रदीप

वहीं झारखंड आईएमए के नवनिर्वाचित सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि यह जीत आईएमए और सभी चिकित्सकों की जीत है. उन्होंने कहा कि हम अपने सभी चिकित्सकों के सुख-दुख में साथ है. उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मैं तत्परता से काम करूंगा. डॉ प्रदीप ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के लिए हम लोग इंतजार कर रहे हैं. यदि ज्यादा विलंब हुआ तो आगे की रणनीति तय करेंगे. वहीं क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट पर डॉ प्रदीप ने कहा कि झारखंड सरकार को हरियाणा मॉडल लागू करना चाहिए, नहीं तो छोटे-छोटे क्लिनिक बंद हो जाएंगे और इसका खामियाजा झारखंड की जनता को भुगतना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें-Omicron">https://lagatar.in/amidst-the-threats-of-omicron-the-ministry-of-health-will-send-special-teams-to-10-states-415-cases-of-omicron-in-the-country/">Omicron

के खतरों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय 10 राज्यों में भेजेगा स्पेशल टीमें, देश में ओमिक्रॉन के 415 मामले    
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही