Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज अस्पताल के डॉ. आशीष ने ग्रेड-3 हाइटस हर्निया का लैप्रोस्कोपिक विधि से किया सफल ऑपरेशन

Ranchi : राज अस्पताल के डॉ. आशीष कुमार मोदी ने ग्रेड-3 हाइटस हर्निया का लैप्रोस्कोपिक विधि से सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई. 63 साल के बुजुर्ग मरीज काफी द‍िनों से पेट फूलने की समस्‍या से परेशान थे. प‍िछले एक सप्‍ताल से उन्‍हें उल्‍टी हो रही थी. खाना भी नहीं पच रहा था. खाते ही उन्‍हें उल्‍टी होने लगती थी. पर‍िजन उन्‍हें लेकर राज अस्‍पताल के इमरजेंसी में पहुंचे. जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन  डॉ. आशीष कुमार मोदी ने मरीज को देखा. पर‍िजनों ने बताया क‍ि प‍िछले 5 दिनों से इन्‍हें बार-बार उल्‍टी हो रही है. साथ ही प‍िछले दो दिनों से भूरे रंग की उल्टी हो रही है. पेट पूरा फुला - फुला रहता था.  दो दिनों से उन्हें शौच भी नहीं  हो रही थी. डॉ. आशीष ने तुरंत उनका X-रे करवाया. जिसमें उन्हें मरीज के पेट में हाइटस हर्निया होने का संदेह हुआ. फिर राज अस्पताल के ही गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ. रविश रंजन ने मरीज की एंडोस्कोपी करके इसकी पुष्टि की. फि‍र मरीज की छाती और पेट का CT-स्कैन कराया गया, जिसमें मरीज में ग्रेड-3 हाइटस हर्निया की पुष्‍ट‍ि हुई.  डॉ. आशीष कुमार मोदी ने मरीज के परिजनों की सहमति से लैप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन करने का फैसला किया.  डॉ. आशीष ने बताया क‍ि इस तरह की सर्जरी रांची शहर में बहुत बिरले ही होती है.  इस सर्जरी में पेट के ऊपर का भाग जो डायफ्राम के छेद से ऊपर आ गया था, उसे छाती से नीचे लाया गया और फिर गैप को सील दिया गया. बाद में फिर पेट के ऊपरी भाग को भी रैप कर दिया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज बिलकुल स्वस्थ है और खुश  है.  इस ऑपरेशन में डॉ. आशीष कुमार मोदी के अलावा डॉ. रविश रंजन (MD, DNB - गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट ), एनेस्थटिस्ट डॉ. फुजैल सर्वर और OT - टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं

क्या होता है ग्रेड-3 हाइटस हर्निया

जब पेट के ऊपर का भाग (Fundus & Body) डायफ्राम के छेद (जिससे फूड पाइप गुजरता है) से ऊपर आ जाता है तो उसे  हाइटस हर्निया कहते हैं. जहां हाइटस हर्निया ग्रेड - 1 दवाई और सही जीवनशैली अपनाने से ठीक हो जाती है वहीं ग्रेड-3  हाइटस हर्निया बिना सर्जरी के ठीक करना मुश्किल ही नहीं नामुमक‍िन होता है. हाइटस हर्निया ग्रेड-3 बहुत कम ही देखने को मिलता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही