Search

रामगढ़ कॉलेज में डॉ. बलवंती मिंज बनीं परीक्षा नियंत्रक

नई परीक्षा नियंत्रक का शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने किया स्वागत Ramgarh: रामगढ़ महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक सह विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंती मिंज की नियुक्ति विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की रामगढ़ महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक के रूप में हुई है. डॉ. बलवंती मिंज के परीक्षा नियंत्रक बनने पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी खुश नज़र आए. विशेष रूप से परीक्षा विभाग के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. शालिनी प्रकाश, दशरथ महतो, राकेश कुमार, मो. उस्मान और गौरव प्रधान ने प्रसन्नता जाहिर की. प्राचार्य कक्ष में एक सादा समारोह आयोजित कर नई परीक्षा नियंत्रक डॉ. बलवंती मिंज का शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पूर्व परीक्षा नियंत्रक सह वर्तमान प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय ने कहा कि बलवंती मिंज एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका हैं. डॉ मिंज अपने काम की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं. नियमों और परिनियमों का सख्ती से पालन करती हैं. लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करती हैं और अपने लक्ष्यों से जुड़े कर्तव्यों को पूरा करने में पूरी मेहनत करती हैं. इनमें परिवेश और दायित्वों के प्रति उच्च स्तर की जागरूकता भी है. स्वागत करने वालों में डॉ. कामना राय, डॉ रामाज्ञा सिंह, डॉ. प्रीति कमल, डॉ. मालिनी डीन, डॉ. अनामिका, डॉ. विजेता तिग्गा, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. असीम खलको, डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. बीरबल महतो, जितेंद्र कुमार राणा, सरजू महतो और सुमंत कुमार महली शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सरना">https://lagatar.in/if-there-is-no-sarna-dharma-code-then-there-is-no-vote-for-bjp-ajay-tirkey/">सरना

धर्म कोड नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं : अजय तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp