Search

झारखंड जदयू प्रदेश मुख्यालय में मनायी गयी डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

Ranchi : झारखंड प्रदेश जदयू के कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जयंती के अवसर पर प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे. उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था. श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया था.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, बैद्यनाथ पासवान, उपेन्द्र नारायण सिंह, उमेश पासवान, लालचन महतो, सुबोध कुमार कुशवाहा, विवेक बैठा, नागमणि सिन्हा, महेश्वर प्रसाद, अख्तर अली, रामजी प्रसाद ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-sit-formed-on-the-instructions-of-the-high-court-investigates-in-palamu-division/">अवैध

खननः हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित SIT ने पलामू प्रमंडल में की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp