Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के अलग-अलग जगहों पर मनायी गयी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

Koderma: कोडरमा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के मौके पर शहर के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतीमा पर माल्यार्पण किया गया. जहां बाबा साहेब अमर रहे, भारत का संविधान जिंदाबाद, संविधान व लोकतंत्र पर हमला बंद करो जैसे नारे लगाये गये. मौके पर मौजूद संजय पासवान, असीम सरकार ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता अमित अनुराग ने मौजूद सभी लोगों को बाबा साहेब की पहचान नीला गमछा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें:  रणबीर">https://lagatar.in/ranbir-kapoor-and-alia-bhatts-wedding-anniversary-today-congratulations-poured-in/">रणबीर

कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग एनिवर्सरी आज, लगा बधाईयों का तांता

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में रघुनाथ कुमार दास, जगदीश राम, बिरेन्द्र पासवान, संतोष राम, बाबूलाल पासवान, डालेश्वर राम, सरयु दास, उपेन्द्र पासवान, कारू दास, लोकन राम, अशोक कुमार, गोपाल राम, विवेक दास, परमेश्वर दास आदि मौजूद रहे  

भंगी समाज ने भी भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी

वहीं दूसरी ओर भंगी समाज के लोगों ने भी मजदूर नेता रमेश प्रजापति के नेतृत्व में जुलूस निकालकर अंबेडकर पार्क पहुंचे. जहां सभी लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जुलूस में जय जय जय भीम, शोषित, दलित, पिछड़ों के मसीहा डॉ० अंबेडकर जिंदाबाद जैसे नारे लगाये गये. कार्यक्रम में दिल्ली से झारखंड भ्रमण में आये भारत ज्ञान विज्ञान समिति से जुड़े जन लेखक राधेश्याम मंगलपुरी, रंजीत राम, सुरेश राम, सियाराम, मनोज राम, सुनील राम, राधा देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, मालती देवी, संगीता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1109-teachers-will-be-reinstated-in-government-schools-of-the-district-from-first-to-eighth-grade/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 1109 शिक्षकों की होगी बहाली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही